सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। विश्व की सबसे बड़ी बिजनेस रेफरल संस्था बीएनआई के रायपुर रीजन द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव जोश 2026 भव्यता, ऊर्जा, उत्साह और व्यावसायिक सहयोग के अनूठे संगम के साथ शानदार ढंग से संपन्न हुआ. छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 1,800 से अधिक उद्यमियों, उद्योगपतियों और बीएनआई सदस्यों ने इस आयोजन में भाग लेकर नेटवर्किंग, प्रेरणा, नेतृत्व और व्यवसायिक विकास का अनूठा अनुभव प्राप्त किया.

यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : रसूख… कन्फ्यूज कौन?… बिजली तंत्र… प्रिविलेज !… बाबा के हाथों कमान?… – आशीष तिवारी

पूरे आयोजन के दौरान व्यवसायिक सफलता के साथ-साथ उत्सव का माहौल देखने को मिला. बीएनआई रायपुर रीजन के सभी चैप्टरों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, टीम भावना और रचनात्मकता से दर्शकों का मन मोह लिया. हर प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि मजबूत रिश्ते और आपसी विश्वास ही सफल व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी हैं.

वीएनआर सीड्स के डायरेक्टर अरविंद अग्रवाल ने अपने प्रेरक संबोधन में व्यवसाय में नेटवर्किंग, नेतृत्व, विश्वास और सकारात्मक सोच की ताकत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सही लोगों से जुड़ाव किसी भी व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है.

इस अवसर पर विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, श्रीकाकुलम-विजयनगरम, नागपुर, ओडिशा, भोपाल और सिलीगुड़ी सहित देश के विभिन्न बीएनआई रीजन से आए एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स और वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया.

बीएनआई रायपुर रीजन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स राजेश बाईस्या एवं श्रीमती श्वेता बाईस्या ने कहा कि बीएनआई केवल व्यापार बढ़ाने का मंच नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग, नेतृत्व और दीर्घकालिक रिश्तों का वैश्विक परिवार है. उन्होंने सदस्यों से अधिक रेफरल, बेहतर नेटवर्किंग और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया.

समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों और चैप्टरों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया. उपलब्धियों का यह सम्मान समारोह पूरे आयोजन का आकर्षण रहा और विजेताओं का जोरदार स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट के बीच किया गया.

वर्तमान में बीएनआई रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ रीजन 20 सक्रिय चैप्टरों के माध्यम से प्रदेश के 1,800 से अधिक व्यवसायियों को जोड़ते हुए व्यापारिक सहयोग, नेतृत्व विकास और नेटवर्किंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है. आने वाले समय में राजनांदगांव, जगदलपुर और अंबिकापुर सहित अन्य शहरों में भी नए चैप्टर शुरू किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के और अधिक उद्यमियों को वैश्विक व्यापारिक नेटवर्क का लाभ मिल सकेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m