Judge Aman Sharma Suicide Case: जज अमन शर्मा सुसाइड केस में एक महीने बाद भी दिल्ली पुलिस के हाथ खाली है। 30 साल के अमन नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के रूप में थे। 2 मई 2026 को पत्नी की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या को लगभग एक महीना होने वाला है। वहीं अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जज अमन शर्मा सुसाइड केस में अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार नाराज है। अमन शर्मा के पिता प्रेम कुमार शर्मा ने ने कहा कि पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वो जांच में पूरा सहयोग भी दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

परिवार ने भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा केस में पुलिस की त्वरित कार्रवाई का उदाहरण देते हुए कहा कि महज 10 दिनों के भीतर पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया। सास भी गिरफ्तार हो चुकी है। दोनों को कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भी भेज दिया है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी थी। वहीं एक जज की मौत के बाद भी अब तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही आरोपियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई। मेरे बेटे के कातिल आज भी खुले आसमान में चैन की सांस ले रहे हैं। वहीं हमलोग खून के आंसू पी-पीकर जी रहे हैं। अमन शर्मा के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि बेटे की मौत के बाद घर में सिर्फ अंधेरा रह गया है। उन्होंने कहा कि अमन ही उनका सब कुछ था और अब उनके पास कुछ नहीं बचा है।

मामले में पांच लोग आरोपी

परिवार ने FIR में दर्ज आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में पांच लोग आरोपी हैं। सबसे बड़ी आरोपी निधि और स्वाति हैं। जबकि उनके माता-पिता और युद्धवीर पर भी सहयोग और आरोपी को बचाने के आरोप लगाए गए हैं। परिवार का कहना है कि FIR में सभी तथ्यों का उल्लेख किया गया है और कोर्ट में बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जानें पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला 2 मई का है। जज अमन शर्मा के पिता ने बताया कि घटना से एक रात पहले अमन ने मुझे रात करीब 10 बजे फोन किया था। फोन पर उन्होंने कहा कि वह बहुत परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है। यह सुनकर उन्होंने अपने बेटे को संभालने की कोशिश की और पूछा कि आखिर बात क्या है। अमन ने अपनी पत्नी के साथ रिश्ते की परेशानी बताई। यह सुनते ही पिता अलवर से उसी रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए और करीब 12 बजे घर पहुंच गए।

घर पहुंचने पर जज अमन ने पिता को पत्नी स्वाति के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को बताया। अमन ने अपने पिता से कहा कि वह पिछले दो महीनों से बेहद मानसिक तनाव में हैं और लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घर में उनकी पत्नी का पूरा नियंत्रण है और हर बात उन्हीं की मानी जाती है। अमन की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी हैं, जबकि उनकी बहन एक आईएएस अधिकारी हैं और जम्मू में तैनात हैं। बेटे की दर्द सुनने के बाद पिता नेस्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने इस संबंध में बहू से बात करनी चाही तो बहू ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर वे नहीं गए तो वह पुलिस बुलाकर उन्हें बंद करवा देंगी। इसके बाद पिता ने बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

कई मामलों का फैसला सुना चुके थे अमन

ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक शर्मा 19 जून 2021 को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज में शामिल हुए थे। सेवा के दौरान वे जेएमएफसी और सिविल जज के रूप में मामलों की सुनवाई कर चुके थे। पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएट शर्मा अक्टूबर 2025 से नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m