Delhi Judge Aman Kumar Sharma Suicide Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रीन पार्क में युवा (30 साल) जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 साल के अमन नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। अमन ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी।जज अमन कुमार शर्मा रिश्तों और परिवार के मकड़जाल में इस तरह उलझे कि उन्हें आत्महत्या ही इन सभी से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका लगा। अमन कुमार शर्मा की पत्नी स्वाति भी न्यायिक अधिकारी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उनकी पत्नी पिछले दो महीने से परेशान कर रही थी।

अमन ने वारदात से पहले अपने पिता को फोन कर मानसिक तनाव और पत्नी स्वाति के साथ वैवाहिक विवाद की बात बताई थी। परिवार को दुख में देखकर पिता भी उसी रात ही अलवर से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद जज अमन शर्मा ने अपनी तकलीफ पिता को बताई। अमन शर्मा के पिता की जुबानी मौत से पहले के आखिरी पलों की पढ़े दास्तांः-

जज अमन शर्मा के पिता ने बताया कि घटना से एक रात पहले अमन ने मुझे रात करीब 10 बजे फोन किया था। फोन पर उन्होंने कहा कि वह बहुत परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है। यह सुनकर उन्होंने अपने बेटे को संभालने की कोशिश की और पूछा कि आखिर बात क्या है। अमन ने अपनी पत्नी के साथ रिश्ते की परेशानी बताई। यह सुनते ही पिता अलवर से उसी रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए और करीब 12 बजे घर पहुंच गए।

दो महीनों से बेहद मानसिक तनाव में थे जज अमन

घर पहुंचने पर जज अमन ने पिता को पत्नी स्वाति के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को बताया। अमन ने अपने पिता से कहा कि वह पिछले दो महीनों से बेहद मानसिक तनाव में हैं और लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घर में उनकी पत्नी का पूरा नियंत्रण है और हर बात उन्हीं की मानी जाती है। अमन की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी हैं, जबकि उनकी बहन एक आईएएस अधिकारी हैं और जम्मू में तैनात हैं। बेटे की दर्द सुनने के बाद पिता नेस्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने इस संबंध में बहू से बात करनी चाही तो बहू ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर वे नहीं गए तो वह पुलिस बुलाकर उन्हें बंद करवा देंगी। इसके बाद पिता ने बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

चाचा आकर लौट गए

इसके बाद जज अमन शर्मा ने पिता ने बहू के चाचा को मामला सुलझाने के लिए बुलाया। वह घर के पास तक पहुंचे भी, लेकिन उन्हें कोई मैसेज मिला। इसके बाद यह कहकर वापस लौट गए कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। इसी दौरान घर में शोर-शराबा बढ़ गया। अमन एक कमरे में बैठे थे, जबकि उनकी पत्नी दूसरे कमरे में थीं। पिता ने कहा कि पत्नी ऊंची आवाज में बोल रही थीं। वहीं अमन दूसरे कमरे में बैठकर रो रहे थेष। कुछ देर बाद जब पिता ने पत्नी से पूछा कि अमन कहां है, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता। इसके बाद पिता ने अमन के मोबाइल पर ऐप कॉल की, जिसकी घंटी बाथरूम से सुनाई दी। जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर अमन पत्नी की चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटके मिले।

कई मामलों का फैसला सुना चुके थे अमन

ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक शर्मा 19 जून 2021 को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज में शामिल हुए थे। सेवा के दौरान वे जेएमएफसी और सिविल जज के रूप में मामलों की सुनवाई कर चुके थे। पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएट शर्मा अक्टूबर 2025 से नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m