शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल से चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा छात्रों के हितों के लिए काम करने वाले संगठन जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA UG) की नई कार्यकारिणी का आधिकारिक तौर पर गठन कर दिया गया है। इस नई टीम में प्रतिभावान छात्रों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
ये भी पढ़ें: इंदौर की बेटी का लखनऊ में सम्मान: हाईकोर्ट एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर को विधानसभा में मिला ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान’
सिद्धार्थ राय बने अध्यक्ष, इन्हें मिली उपाध्यक्ष की कमान
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही पदाधिकारियों के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में JDA UG के अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ कुमार राय को चुना गया है। संगठन की मजबूती और कमान संभालने के लिए अंकित पांडे एवं रोहित राज को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही शुभम शाक्या, मोहित मिश्रा और दीपेश रस्तोगी को महासचिव नियुक्त किया गया है।
वर्ष 2020 में हुआ था JDA UG विंग का गठन
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के समस्त अंडरग्रेजुएट (UG) चिकित्सा छात्रों के अधिकारों और उनके हितों को संरक्षित व सुरक्षित करने के उद्देश्य से वर्ष 2020 में ‘जेडीए यूजी विंग’ का गठन किया गया था। तब से यह संगठन प्रदेश भर के मेडिकल छात्रों की समस्याओं को उठाने और उनके निराकरण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
ये भी पढ़ें: भोपाल नगर निगम की बड़ी पहल: AI तकनीक से सुधरेगा नगर प्रबंधन, महिला स्व-सहायता समूहों के लिए बनेगा ‘कॉमन फैसिलिटी सेंटर’
छात्र हितों के लिए काम करेगी नई टीम
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। नई टीम का मुख्य लक्ष्य मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे यूजी छात्रों की शैक्षणिक व अन्य समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करना होगा।

