हरियाणा के रोहतक जिले के लाखन माजरा में नहरी पानी चोरी रोकने पहुंचे सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित जेई की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक। जिले के लाखन माजरा में नहरी पानी चोरी रोकने पहुंचे सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने JE को थप्पड़ मारे, उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग को लाखन माजरा क्षेत्र से गुजरने वाली भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी नहर से लगातार पानी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। नहरी पानी की चोरी पर रोक लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए विभाग की टीम अभियान चला रही थी।
इसी दौरान जयपाल और सुमित ने लाखन माजरा निवासी अजमेर उर्फ काला और मोहित को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद दोनों मौके पर पहुंच गए। JE अमन के अनुसार, अजमेर उर्फ काला ने वहां पहुंचते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें थप्पड़ मारे। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद JE अमन ने अपना मेडिकल करवाया और लाखन माजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

