Rajasthan News: नीट परीक्षा के ठीक एक दिन पहले अजमेर के छात्रों के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसके पास परीक्षा का असली पेपर है। जालसाज ने वीडियो कॉल किया और कथित तौर पर पेपर की झलक दिखाई। भरोसा जीतने के लिए उसने छात्रा से 30 हजार रुपये मांगे। यह पूरी साजिश तब खुली जब छात्रा ने इसकी जानकारी छात्रसंघ अध्यक्ष को दी।

छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह ठाकुर ने जब उस नंबर पर खुद बात की, तो ठग ने बिना झिझक अपना क्यूआर कोड भेज दिया। पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। ठग लगातार वीडियो कॉल के जरिए ही बात कर रहा था ताकि उसकी पहचान सामने न आए।
भीलवाड़ा में भी कुछ ऐसी ही शिकायतें मिली थीं। वहां 4-4 हजार रुपये लेकर बच्चों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। ये गिरोह नीट की तैयारी करने वाले बच्चों के डर का फायदा उठा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष ने एएसपी हिमांशु जांगिड़ को पूरे सबूत सौंप दिए हैं। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ये पूरी तरह फर्जीवाड़ा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने अपील की है कि छात्र किसी के बहकावे में न आएं। पेपर लीक या पेपर दिलाने के दावे करने वाले ठग हैं। अगर कोई भी आपको ऐसा ऑफर दे, तो तुरंत साइबर सेल को इसकी जानकारी दें।
परीक्षा के तनाव के बीच ऐसे ठगों से बचकर रहना ही समझदारी है। अगर आपको भी कोई अनजान कॉल या मैसेज आए, तो उसे इग्नोर करें और ब्लॉक कर दें।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
