तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने अपने राजनीतिक भविष्य के लिए रोडमैप जारी कर दिया है. आईपीएस अधिकारी से राजनेता बने अन्नामलाई ने रविवार 12 जुलाई को पोलाची में हुए एक कार्यक्रम के दौरान धर्म और जाति को लेकर बड़ा बयान दिया. के. अन्नामलाई ने कहा कि जब वो बाहर निकलते हैं वो अपनी पहचान घर पर छोड़ते हैं. सम्मेलन में यह विचार साझा करते हुए कहा कि निरर्थक रूप से धर्म को प्रदर्शित करने की आवश्यकता नहीं है.
के. अन्नामलाई ने अपने नए राजनीतिक आंदोलन ‘वी द लीडर्स’ के जरिए भविष्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट करते हुए बड़ा संकेत दिया. उन्होंने कहा कि एक सच्चा हिंदू सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करता है.
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन ‘वी द लीडर्स’ को राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस संगठन में धर्म और जाति के लिए कोई भी जगह खाली नहीं है. उन्होंने कहा कि हर बार धर्म को दिखाने और प्रदर्शित करने की जरूरत नहीं है.
के. अन्नामलाई ने कहा कि वह एक गर्वित भारतीय, राष्ट्रवादी और हिंदू हैं. लेकिन घर से निकल जाने के बाद अपनी जाति और धर्म को घर के भीतर ही छोड़ देते हैं.
अन्नामलाई के फाउंडशन ‘वी द लीडर्स’ द्वारा आयोजित यह सम्मेलन ‘नशा मुक्त तमिलनाडु ‘ अभियान के अंतर्गत ‘नशा मुक्त पोलाची जागरूकता सम्मेलन’ के नाम से आयोजित किया गया था. इसी सम्मेलन में उन्होंने ये सब बातें कही.
उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में यह आंदोलन एक राजनीतिक पार्टी का रूप लेगा. हमारी राजनीति का एकमात्र मकसद तमिलनाडु को देश का नंबर वन राज्य बनाना है.
अन्नामलाई ने स्पष्ट किया कि वे इस आंदोलन को बढ़ाने के लिए मैंने किसी को भी न्योता नहीं दिया है. यह लोगों का एक सामूहिक मंच है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

