आमिर खान और गौरी स्प्राट की शादी महाराष्ट्र की राजनीतिक में बहस का विषय बन गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के एक बयान पर विवाद शुरू हो गया है. उन्होंने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर कहा कि वह लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं. अब इस पर AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया आई है. वारिस पठान ने कहा, “आमिर खान ने तीन शादी कर ली हैं… तो तमु चार कर लो.
महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य और AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि अगर आमिर खान तीन शादी कर रहे हैं तो तुम्हें क्या दिक्कत है.
बॉलीवुड स्टार आमिर ने 5 जुलाई को मुंबई में अपने पाली हिल वाले घर पर एक निजी रजिस्टर्ड सेरेमनी में गौरी स्प्रैट से शादी की. इस शादी पर नितेश राणे का बयान आया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. इस पर मंत्री नितेश राणे ने कहा कि आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं. हिंदू समुदाय से आग्रह किया कि उनकी फिल्में न देखें. इस पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
वारिस पठान का कहना है कि नितेश राणे को ‘जिहाद’ का मतलब भी नहीं पता, केवल कैमरा के सामने आकर अपनी जुबान हिलानी है. अगर आमिर खान तीन शादी कर रहे हैं तो तुम चार कर लो. किसने तुम्हें रोका है. आमिर खान की शादी से तुम्हें क्या दिक्कत हो रही है.
AIMIM के प्रवक्ता ने आगे कहा कि शादी में उनकी पहली और दूसरी पत्नी पहुंचीं, बेटा, बेटी, दामाद भी पहुंचे. कई उद्योगपति लोग भी पहुंचे. किसी को कोई भी दिक्कत महसूस नहीं हुआ, पर आपको बहुत ज्यादा ही दिक्कत लग रहा है. आमिर खान को लगा कि उनके पास क्षमता है, तो उन्होंने तीसरी शादी की. अगर आपके पास भी क्षमता है तो आप भी कर लो. कोई भी नहीं रोक रहा है आपको.
नितेश राणे से वारिस पठान ने सवाल किया कि क्या कभी ‘इंटर-कास्ट’ मैरिज होते नहीं देखी है? मुसलमानों के लिए नफरत और जहर भरा हुआ है, आपके दिल और दिमाग में. उसकी ही झलक आप दिखला रहे हो.
शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने भी इस मामले पर एक मीडिया के माध्यम से कहा है कि आमिर खान की फिल्में देखना या नहीं देखना इसका फैसला जनता को करना चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

