प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उज्जैन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के ताजा परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि NSUI का पूरी तरह सुपड़ा साफ हो चुका है और उन्हें एक भी सीट नहीं मिली है। यह परिणाम सिर्फ एक विश्वविद्यालय का नहीं, बल्कि पूरे देश की युवा शक्ति का मूड ऑफ नेशन है।
ये भी पढ़ें: ‘छात्रों की नहीं, झूठ की गूंज थी!’ राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भड़के CM मोहन; आंकड़े गिनाकर दिखाया आईना
‘जहां-जहां पड़े संतन के पैर, वहां बंटाधार; पंजाब के बाद दिल्ली में भी सफाया’
कैलाश विजयवर्गीय ने कहावत का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक कहावत है- ‘जहां-जहां पड़े संतन के पैर, वहां-वहां बंटाधार।’ पंजाब में राहुल गांधी गए तो वहां यूनिवर्सिटी चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया और अब दिल्ली में भी वही हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में देशभर के विद्यार्थी पढ़ते हैं, इसलिए यहां का रिजल्ट पूरे देश के युवाओं की सोच को दर्शाता है। युवाओं को भड़काने का काम करने वाली कांग्रेस और वामपंथी ताकतों को देश के युवाओं ने दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में पूरी तरह नकार दिया है।
‘विदेश में देश का अपमान करने वालों के गाल पर करारा तमाचा’
कैबिनेट मंत्री ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और दिल्ली की तरुणाई को बधाई देते हुए कहा कि वहां के युवाओं ने ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के खिलाफ मतदान किया है। जो नेता विदेश में जाकर भारत का अपमान करते हैं, DUSU के नतीजों ने उनके गाल पर करारा तमाचा जड़ा है। देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राष्ट्रवाद के साथ मुस्तैदी से खड़ा है।
ये भी पढ़ें: ‘शिक्षा कोई एहसान नहीं, युवाओं का हक है’: ‘छात्रों की गूंज’ में गरजे राहुल गांधी; भर्ती प्रक्रिया पर जताया आक्रोश
राहुल गांधी के कार्यक्रम पर साधा निशाना: ‘दावा 1 लाख का, जुटे 12 हजार’
इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को कैलाश विजयवर्गीय ने ‘झूठ की गूंज’ करार दिया। उन्होंने दावा किया कि जिस पंडाल में यह आयोजन हुआ, उसकी अधिकतम क्षमता 10-12 हजार लोगों की है, जबकि कांग्रेस 1 लाख युवाओं के आने का झूठा दावा कर रही थी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से भीड़ जुटाने के बाद भी कांग्रेस का पंडाल नहीं भर सका। इस तरह की भ्रम फैलाने वाली राजनीति के परिणाम आने वाले समय में जनता खुद बताएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



