प्रमोद कुमार, कैमूर। जिले के नुआंव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अखिनी गांव की घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से एक बाइक, दो लग्जरी कार बरामद की है।
दरअसल बीते 19 सितंबर 2026 को कैमूर एसपी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि दिलदारनगर से टाटा सफारी में सवार हथियार से लैस कुछ अपराधी परसथुआ जा रहे हैं और आगे-आगे गुड्डू यादव बुलेट से स्कॉट कर रहा है।
पुलिस वाहन को टक्कर मार फरार हुए थे अपराधी
सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर तत्काल नुआंव थानाध्यक्ष के नेतृत में एक टीम गठित की गई, जब पुलिस तियरा नहर पुल और महस्था मोड़ पर वाहन जांच करने लगी तो, उसी समय एक कार और एक टाटा सफारी की पुलिस ने घेरा बंदी की तो सफारी सवार पुलिस वाहन में टक्कर मारते हुए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
इसके बाद पुलिस ने अखिनी गांव में घेरा बंदी कर और ड्रोन कैमरे की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश खान, फुलवदन यादव, फैजान खान, गुफरान खान के रूप में हुई है। जबकि गुड्डू यादव अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है।
ड्रोन की मदद से किया गिरफ्तार
वहीं, घटना के संबंध में मोहनियां प्रभारी डीएसपी दयानन्द कुमार ने बताया कि 19 सितंबर की शाम 7 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दिलदार नगर से परसथूआ टाटा सफारी में हथियार से लैस अपराधी जा रहे हैं और बुलेट से गुड्डू यादव स्कॉट कर रहा है। तत्काल नुआंव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जब वाहन जांच के दौरान एक कार और एक टाटा सफारी को पुलिस घेरा बंदी किया तो पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए फरार हो गए।
आगे जाकर पुलिस ने अखिनी गांव में घेरा बंदी किया गया पर कुछ पता नहीं चला तो ड्रोन कैमरे से मदद लिया गया, जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक कार, एक टाटा सफारी, एक बाइक जप्त किया और आगे की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘तेजस्वी के कलेजा पर लोट रहा सांप’, उपेंद्र कुशवाहा ने बताई वजह, बोले- बौखलाहट में…



