अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उसे बयान पर कटाक्ष किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि डबल इंजन की सरकार के डबल इंजन में आग लग गई है। तेजस्वी के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके कलेजा पर सांप लोट रहा है। बौखलाहट में इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। यह अलग बात है कि बाकीपुर में एनडीए की भी हार हुई, लेकिन उनके गठबंधन के प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई। जनाधार खिसकने से बौखलाहट में इस तरह के बयान आना सामान्य बात है।

वित्तीय संकट को लेकर कही ये बात

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा सासाराम के एक निजी पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। स्थानीय भाजपा नेता चंद्रशेखर पासवान के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, तेजस्वी द्वारा बिहार में वित्तीय संकट के आरोपों को लेकर कुशवाहा ने कहा कि, उन्हें इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। लेकिन जहां तक वित्तीय मामला है, इसमें उतार-चढ़ाव आते रहता है। लेकिन बिहार की जो समस्याएं हैं, उस पर लगातार काम हो रहा है। बाढ़ से लेकर सुखाड तक सरकार तमाम काम कर रही है। ऐसे में यह आरोप कहीं से भी साबित नहीं होता है। कार्यक्रम में जदयू विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।

बाढ़ पीड़ितो को 15 हजार देने की मांग- तेजस्वी

गौरतलब है कि कल रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा था। तेजस्वी ने कहा कि, बिहार गंभीर रूप से बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित है। लाखों हेक्टेयर में खड़ी फसलें नष्ट हो रही है। भीषण सूखे और बाढ़ की दोहरी मार से प्रदेश के लाखों किसान त्राहिमाम कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, बिहार में प्रथम बार बीजेपी का 𝐂𝐌 बना है, 𝐁𝐉𝐏 के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार से है। बिहार से 𝟖 केंद्रीय मंत्री और एनडीए के कुल 𝟒𝟐 सांसद है, 𝟐𝟓𝟎 से अधिक 𝐌𝐋𝐀/𝐌𝐋𝐂 है लेकिन सब नकारे और निकम्मे है। राज्य के 𝟓𝟎 लाख लोग बाढ़ प्रभावित है लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री और एनडीए की संवेदनहीन सरकार बाढ़ पीड़ितों की कोई सुध नहीं ले रही। कथित डबल इंजन सरकार बाढ़ पीड़ितों को अविलंब 𝟏𝟓 हज़ार की मदद तथा सुखाड़ एवं बाढ़ प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण करा यथाशीघ्र उन्हें मुआवजा दें।

ये भी पढ़ें- ‘बिहार के इस हालात के लिए केवल PM मोदी जिम्मेवार’, जमुई छेड़छाड़ मामले पर तेजस्वी का बड़ा प्रहार