कैथल। शहर के ढांड रोड पर मंगलवार को कार की टक्कर से करीब 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजीव के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 19 मार्केट में आइसक्रीम खाने जा रहा था। ढांड रोड पर सड़क पार करते समय शहर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोर के शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मृतक के पिता सुमित की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुमित ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा राजीव 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वह दोस्तों के साथ सेक्टर 19 में आइसक्रीम खाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद ढांड रोड पर हादसा हो गया।
इकलौता बेटा था राजीव
परिजनों ने बताया कि राजीव अपने पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम है। मृतक के पिता ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक



