राकेश कथूरिया, कैथल। हरियाणा के कैथल स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, पट्टी अफगान में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 बच्चों और खिलाड़ियों ने नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली। इस दौरान कुश्ती और कराटे के मुकाबले भी कराए गए।
कार्यक्रम में पट्टी अफगान के सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।

खेलों से मजबूत होती है शारीरिक और मानसिक क्षमता
संदीप कुमार ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक मजबूती बढ़ाने और तनाव कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल खेलों और रचनात्मक कार्यों में करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शामिल बच्चों और खिलाड़ियों ने नशे को ना और खेलों को हां कहने का संदेश दिया। उन्होंने खुद नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
खेल प्रशिक्षक और गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, मोहिंदर भुम्बक, रंधीर ढांडा, जोगिंदर, मनोज डीपी, अमरजीत, इंदिरा, विक्रम, संदीप डीपी, रजत मोर और भीम अवार्डी गुरमैल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

