धर्मेंद्र योगी, खातेगांव (देवास)। मध्य प्रदेश के खातेगांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग बालिका के साथ अपहरण और दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। खौफ और दहशत के साए में रात बिताने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई। घटना के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। यह पूरा मामला नेमावर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी जिले सीहोर की भेरूंदा तहसील के ग्राम बगवाड़ा के निवासी संदीप पंवार और उसके एक साथी ने आधी रात को नाबालिग का अपहरण कर लिया। आरोप है कि दोनों ने नाबालिग को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया, फिर खिड़किया और नारायणपुरा के घने जंगलों में ले गए। रात के अंधेरे में आरोपियों ने नाबालिग के साथ हैवानियत की और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें: चिड़ियाघर घुमाने लाया था पति, गेट पर खड़ी पत्नी बाइक सवार युवक के साथ हुई फरार, CCTV में कैद हुई अजीबोगरीब वारदात

इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता पर शादी करने का अनुचित दबाव बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रातभर जंगल में दरिंदगी का शिकार बनाने के बाद आरोपी सुबह पीड़िता को उसके मामा के घर से कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। खौफ और दहशत के साए में रात बिताने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर तुरंत नेमावर पुलिस थाने पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नेमावर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। नेमावर थाना प्रभारी टीना शुक्ला ने बताया कि ‘डायल 112’ के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट (POCSO) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m