कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।जहां शिवपुरी से पत्नी को लेकर फूलबाग स्तिथ चिड़ियाघर घूमने आया पति,उसे गेट पर छोड़कर बाइक पार्क करने गया,लेकिन वापस लौटा तो पत्नी गायब थी। तलाश की तो पत्नी एक युवक की बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी।पूरी घटना गांधी प्राणी उद्यान के गेट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। पति ने पत्नी के एक युवक के साथ जाने का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
READ MORE: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: घर में मिला शव; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति फरार
दरअसल मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग स्थित गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर का है। शिवपुरी जिले के कांकर निवासी 21 वर्षीय करन रजक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 5 मई 2026 को सुहाना रजक से हुई थी। करन के मुताबिक, वह पत्नी के साथ बाइक से ग्वालियर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां आया था। रास्ते में पत्नी ने पहले चिड़ियाघर घूमने और उसके बाद रिश्तेदारों के घर जाने की इच्छा जताई। पत्नी की बात मानकर करन उसे लेकर गांधी प्राणी उद्यान पहुंचा। यहां मेन गेट के पास पत्नी को छोड़कर वह बाइक पार्किंग में खड़ी करने चला गया,लेकिन जब वह वापस लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पति ने उसकी खोज शुरू की। इसी दौरान उसे पत्नी एक युवक की बाइक पर बैठकर जाती हुई नजर आई।
READ MORE: ग्वालियर की खस्ताहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त: NHAI को लताड़, ठेकेदारों के पेमेंट पर लगा ब्रेक!
घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने चिड़ियाघर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले,फुटेज में एक महिला बाइक सवार युवक के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। पति ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अरमान खान नाम के युवक के साथ गई है। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का कोई सुराग नहीं मिलने पर करन पड़ाव थाने पहुंचा और नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि महिला अपनी मर्जी से गई है या उसके साथ किसी तरह की घटना हुई है। इसका खुलासा महिला के मिलने के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर महिला और उसके साथ नजर आ रहे युवक की तलाश में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

