कैथल जिले के पूंडरी खंड के पाई गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में 30 जुलाई को 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। डीसी अपराजिता ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
राकेश कथूरिया, कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन खंड पूंडरी के गांव पाई स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम व कुलवंत बाजीगर, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, लेबरफेड चेयरमैन देवेंद्र पांचाल, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी सहित नगर परिषद, नगर पालिका और ब्लॉक समिति के चेयरमैन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
डीसी अपराजिता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।


