पंजाबी सेवा सदन में मुख्य द्वार के उद्घाटन को लेकर धन्यवाद व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यातिथि, श्री आदित्य सुरजेवाला विधायक हल्का कैथल व श्री सुधीर मेहता प्रमुख समाजसेवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी व गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यद्वार पर पहुंचे तीनों विशेष मेहमानों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला व विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शिला पट्ट से पर्दा हटा मुख्यद्वार का उदघाटन किया। सुधीर मेहता कैलाश भगत, नरेंद्र मिगलानी भी साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर गायक कलाकार प्रवीण धीमान ने अपने सुरीली आवाज में फिल्मी गीत गा कर अच्छा समय बांधा नवोदित गायिका वेंडी कौर ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
संस्था के महासचिव संदीप मलिक ने आए मेंहमानों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि सुधीर मेहता ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए आयोजित कार्यक्रम की अच्छी व्यवस्था के लिए पूरी टीम को बधाई दी व प्रशंसा की।
कैथल के विधायक व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदित्य सुरजेवाला ने पंजाबी सेवा सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पंजाबी समाज के संघर्ष का जिक्र करते हुए व पंजाबी समाज की सहनशीलता व सेवा भाव की खूब प्रशंसा की।पंजाबी सेवा सदन द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों के लिए हर तरह का सहयोग देने का भी वायदा किया।
मुख्य अतिथि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने संबोधन में पंजाबी सेवा सदन की टीम की सराहना करते हुए पंजाबी समाज को एक जुझारू , मेहनतकश व मिलनसार बताया।उन्होंने कहा कि पंजाबी लोग अपनी मेहनत, लग्न व ईमानदारी के बल पर आज उच्च मुकाम तक पहुंचे ।व्यापार से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में इनकी भागीदारी है।पंजाबियों के सेवा भाव का कोई मुकाबला नहीं यह समाज समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है हर पीड़ित व जरूरतमंद की सहायता करने का प्रयास पंजाबी लोग करते हैं।उन्होंने बताया कि उनकी माता जी भी पश्चिमी पंजाब से आई थी ।रणदीप सुरजेवाला ने अपनी माताजी द्वारा बंटवारे के समय की बताई गई बातों का जिक्र भी किया।यह विचार उन्होंने पंजाबी सेवा सदन में आयोजित धन्यवाद व सम्मान समारोह में रखे।
पंजाबी सेवा सदन के प्रधान व सदस्यों का उनके सेवा भाव को लेकर धन्यवाद किया व साधुवाद दिया।यंहा गौर तलब है कि मुख्यद्वार के निर्माण के लिए सांसद निधि से रणदीप सुरजेवाला ने अनुदान राशि उपलब्ध करवाई थी।आज दूसरे गेट के निर्माण हेतु ग्रांट देने के घोषणा की और बड़े हाल की फाल सिलिंग करवाने का वायदा भी किया।पंजाबी सेवा सदन के प्रधान ने समारोह में आए सभी मेहमानों का व सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आज के कार्यक्रम को भाई चारे की एक मिसाल बताया उन्होंने कहा कि हमारे पंजाबी समाज की एक खूबसूरती है कि समाज के हित के लिए पार्टीबाजी से ऊपर उठ कर सभी एक मंच पर आ जाते हैं।उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग अलग हो सकती है पर समाजहित में हम एक हैं।
- आठवें वेतन आयोग में पैंशन रिवीजन करो -रिटायर्ड कर्मचारी संघ/ जसबीर सिंह
- गुजरात राजनीति: 9 साल बाद फिर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं पूर्व सीएम शंकरसिंह वाघेला
- Kaveri Dry Engine का रूस में सफल ट्रायल, 48.5 किलो न्यूटन का ड्राई थ्रस्ट हासिल किया ; Ghatak Stealth Drone को मिलेगी स्वदेशी ताकत
- ‘पैसा नहीं, न्याय चाहिए’! प्रसूता की मौत पर FIR में देरी, पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा
- गुजरात HC ने खारिज की अरविंद केजरीवाल की याचिका, पीएम मोदी की डिग्री मामले में 25 हजार का जुर्माना बरकरार


