कैथल. सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद कार्यालय द्वारा शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित उधम सिंह पार्क में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्क में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।
इस अवसर पर अवधेश किशोर, आशा रानी, सतपाल भारद्वाज तथा वीरेंद्र बतरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्क में सफाई कार्य में श्रमदान किया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

