कैथल. कैथल पुलिस विभाग में एसआई दलबीर सिंह को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य हमेशा सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है।
एसपी ने नव पदोन्नत हुए निरीक्षक का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। प्रवक्ता ने बताया कि दलबीर सिंह की वर्तमान में नियुक्ति पुलिस लाइन में है।
- दर्द से कराह उठी मासूम, तब खुला हैवानियत का राज: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- चिकित्सकीय पदों पर गैर-चिकित्सकों की नियुक्ति को चुनौती देने वाले डॉ. गहवई निलंबित, CGDF ने कार्रवाई की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
- French Open 2026 में सिंधु का सपना हुआ चकनाचूर, खिताबी मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 एन से-यंग ने दी मात, जानिए मुकाबले का पूरा हाल
- 2014 में जीते बूथों पर अब BJP को कहां झटका लगा? विनोद तावड़े ने 2027 से पहले मांगा हिसाब
- ‘विरोध की भी एक गरीमा होती है…’, खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के नितिन नबीन

