कैथल में इंडस मोबाइल टावर से आरआरयू उपकरण चोरी करने के मामले में एंटी नारकोटिक सैल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही दबोच चुकी है और अब इस आरोपी को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राकेश कथूरिया, कैथल। मोबाइल टावर से आरआरयू उपकरण चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पांच पहले ही पकड़े गएमोबाइल टावर से आरआरयू (RRU) उपकरण चोरी करने के मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी (गांव फुसगढ़, जिला करनाल निवासी) संदीप को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरल गांव में हुई चोरी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला जींद के गांव दालमवाला निवासी रणबीर सिंह की शिकायत अनुसार वह आर.एस. सिक्योरिटी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है, जो आर.एस. कंपनी इंडस मोबाइल टावर की सुरक्षा का कार्य देखती है। गांव फरल में लगे टावर से 13 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टावर के ऊपर लगे एक आरआरयू उपकरण को चोरी कर लिया गया था, जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।

पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी संदीप भी उक्त वारदात में अन्य आरोपियों के साथ शामिल था। आरोपी के कब्जे से 1 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।