पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस और बागी नेताओं के बीच चल रही खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है. काकोली घोष दस्तीदार ने सीनियर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के बयान पर जोरदार पलटवार किया है. काकोली घोष ने उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें महुआ ने बागी सांसदों के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाए थे. महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों को कहा था कि उनका सियासी करियर लगभग खत्म हो चुका है और अब कुछ भी नहीं बचा हैं.

काकोली घोष ने महुआ मोइत्रा के बयान पर कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब TMC की राजनीति और उसके बनाए गए नैरेटिव को पूरी तरह खारिज कर चुकी है.

TMC बागी सांसद काकोली घोष ने महुआ मोइत्रा से कहा कि यह सिर्फ आपकी मनगढ़ंत सोच है. आप हकीकत से बहुत दूर है और एक अलग सोच में जी रहीं है. पश्चिम बंगाल की जनादेश ने आपको हरा दिया है और आपकी अराजकता के खिलाफ जनता का ये रिजल्ट जनता का फैसला माना गया है.

सांसद काकोली घोष ने आगे कहा कि कोई भी आपको या फिर आपकी बातों को स्वीकार नहीं कर रहा है. आप हार को पचा नहीं पा रहीं है. उन्होंने ने कहा कि अभी तो ये सिर्फ शुरुआत है, टीएमसी के बागी नेताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच सियासी टकराव अभी थमने वाला नहीं है.

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने ये भी कहा था कि BJP सिर्फ अपने राजनीतिक मकसद पूरे करने के आप जैसे सांसदों को सिर्फ डीलिमिटेशन बिल पास होने के राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है और फिर उसके बाद आपलोगों जैसे का राजनीतिक भविष्य खत्म. उसके बाद भविष्य में TMC भी नहीं अपनाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m