नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (SP) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले ने सारंग लखानी से शादी कर ली है और इसका जश्न मुंबई में दो दिनों तक चलता रहा. मनाया गया. मुंबई में आयोजित इस भव्य विवाह समारोह में देश की राजनीति, उद्योग जगत और सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. इस हाई-प्रोफाइल शादी में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

देश के महानायक से लेकर फिल्मी दुनिया के दिग्गज सितारों सहित नामी-गिरामी उद्योगपतियों ने भी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में शामिल हुए.
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले ने शनिवार को नागपुर के उद्योगपति सरंग लाखानी के साथ विवाह सूत्र में बंध गए. विवाह समारोह शुक्रवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में भव्य तरीके से संपन्न हुआ. रेवती सुले का विवाह उद्योगपति और भाजपा विधायक अरुण लखानी के पुत्र सारंग लखानी के साथ हुआ.

संगीत सेरेमनी से लेकर शादी तक चले इन समारोहों में बिजनेस, राजनीति और एंटरटेनमेंट की दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. जश्न मुंबई में दो दिनों तक मनाया गया.
कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तमिलनाडु की सांसद कनिमोझी, एनसीपी नेता जयंत पाटिल, रोहित पवार, जितेंद्र आव्हाड सहित कई प्रमुख राजनीतिक नेता समारोह में मौजूद रहे. राजनीति के दोनों प्रमुख ठाकरे परिवारों की भी इस समारोह में उपस्थिति रही.

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, फिल्म निर्माता करण जौहर सहित कई चर्चित हस्तियां विवाह समारोह में शामिल हुईं. शादी से पहले संगीत सेरेमनी में शाहरुख खान पर सभी की निगाहें रुक गईं. उन्होंने गाने ‘कोई मिल गया’ पर डांस किया.
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनंत अंबानी, गौतम अडानी, प्रीति अडानी और सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला सहित कई उद्योगपति समारोह में मौजूद रहे.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के संस्थापक गुलाम नबी आजाद, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी तक लोग इस शादी समारोह में शामिल हुए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

