पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र की सियासत सुर्खियों में बनी उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना (UBT) में अंदरूनी खींचतान चल रही है. पार्टी के 6 बागी सांसद पाला बदलकर शिंदे की सेना में शामिल हो सकते हैं और जिसे ऑपरेशन टाइगर नाम दिया जा रहा है. सांसदों में से 6 बागी सांसद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बगावत का औपचारिक एलान कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो उद्धव के लिए ये बड़ा झटका होगा.
उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना में संकट गहराता जा रहा है. कयास लगाया जा रहा है कि आज बागी छह सांसद अलग होने औपचारिक घोषणा कर सकते हैं.
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी फूट की आशंका है. खबर है कि शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसद में से 6 आज अपनी बगावत का ऐलान कर सकते है. इनमें संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय देशमुख, नागेश पाटिल आष्टिकर, संजय दीना पाटिल और ओमराजे निंबालकर शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार बागी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा स्पीकर से हुई मुलाकात का वीडियो और फोटो जारी करेंगे. इसक साथ ही स्पीकर को सौंपे गए पत्र की कॉपी भी सार्वजनिक की जाएगी.
सूत्रों से खबर है कि सभी 6 सांसद 16 जून को दिल्ली पहुंचे थे और अभी वर्तमान में वे सभी नोएडा के एक होटल में रुके हुए है. 16 जून को भी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके पुत्र श्रीकांत शिंदे भी एकसाथ दिल्ली पहुंचे थे.
उधर उद्धव ठाकरे ने पार्टी में और अधिक टूट रोकने के लिए बागी सांसदों के गढ़ों यवतमाल, परभणी, हिंगोली, धराशिव और शिरडी का तीन दिवसीय डैमेज कंट्रोल दौरा शुरू कर दिया है.
इससे पहले बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर उन्हें अपनी निष्ठा में बदलाव की जानकारी दी. सांसदों ने कहा कि ठाकरे परिवार के विचारधारा से भटकने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस पर दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

