मोहित भावसार, शाजापुर। सड़क सुरक्षा को लेकर जनता को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाने वाले शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी चलती बुलेट पर दोनों हाथ छोड़कर खतरनाक अंदाज में वाहन चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विधायक की इस लापरवाही और सड़क सुरक्षा के दावों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: रक्षक ही निकला भक्षक? 10 तेंदुओं की खाल तस्करी में NGO के CEO से 11 घंटे पूछताछ; आरोपियों के खुलासे से हड़कंप!
सेवा संकल्प अभियान के दौरान दिखे स्टंटबाजी के जलवे
जानकारी के अनुसार, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका बुलेट चलाते हुए यह वीडियो बना, जिसमें वे कुछ दूरी तक दोनों हाथ छोड़कर बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, लोगों के बीच चर्चा और आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया।
ये भी पढ़ें: सड़क पर स्टंटबाजी का खौफनाक अंजाम: रीवा-सीधी टनल के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिरी तेज रफ्तार बाइक, लाइव Video आया सामने
दोहरे रवैये पर उठीं उंगलियां: “क्या सब पब्लिसिटी के लिए?”
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का संदेश देते नजर आए थे। अब एक तरफ सड़क सुरक्षा की नसीहत देने और दूसरी तरफ खुद ही बिना हाथ पकड़े बुलेट चलाने के इन दोनों वीडियो को लेकर लोग तीखे सवाल खड़े कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग तंज कस रहे हैं कि नियम-कानून सिर्फ आम जनता के लिए हैं और विधायक जी यह सब सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


