स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातम् को लेकर कांग्रेस कर्यालय से उठे विवाद में अब हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत की एंट्री हो गई है. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा बयान दिया है. बीजेपी सांसद ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तुलना पड़ोसी देश ‘पाकिस्तान’ से कर दी है. कंगना का कहना है, “वंदे मातरम् भारत की चेतना को दर्शाता है. कलाकार होने के नाते मैं समझ सकती हूं एक कविता का देश पर क्या प्रभाव पड़ता है.

उससे इतना चिढ़ना, इतनी नफरत करने का क्या मतलब है? इन्होंने (कांग्रेस नेताओं ने) कैमरे की भी परवाह नहीं की. कैमरा बंद कराने के लिए वो तड़पने लगे. मैं तो कहूंगी कि पाकिस्तान के लोग भी इतना नहीं तड़पते हैं जितना ये लोग कर रहे हैं.” इतना ही नहीं, तंजिया लहजे में कंगना रनौत ने ये भी कहा कि कांग्रेस के नेता पूरे देश में हंसी का पात्र बन गए हैं. कांग्रेस बीजेपी विरोधी बनते बनते अब देश विरोधी बन गई चुकी है.

‘दिमागी नक्सलियों से लड़ना बीजेपी के लिए नई चुनौती’- कंगना रनौत

कंगना रनौत ने यह बयान मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के बाद दिया. दरअसल, कंगना मंगलवार (18 अगस्त) की सुबह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंचीं जहां उन्होंने गणपति बाप्पा के दर्शन किए. यहां उन्होंने बताया कि सिद्धिवनायक पूरे मुंबई के रक्षक हैं. जब भी आती हूं तो उनके दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है. बीजेपी की नई चुनौती अब दिमागी नक्सलवाद से लड़ने की है. जो लोग अब न्यूजपेपर, किताबें और माता-पिता की गाइडेंस से बाहर आकर सोशल मीडिया से ज्ञान ले रहे हैं और गलत जानकारी दे रहे हैं, इस रील कल्चर से हमें लड़ना है. महिलाओं और युवाओं को गलत जानकारी देकर उन्हें बरगलाया जा रहा है, उससे लड़ने की तैयारी की जा रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m