Kangana Ranaut Targeted On Critics: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने आलोचकों पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने अपने खिलाफ बयान देने वालों आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और राखी सावंत पर तीखा हमला बोला है। मंडी से बीजेपी सांसद ने इस सभी पर निशाना साधते हूुए कहा कि ये सभी मेरी तरह 1% भी सफल नहीं हुए हैं। आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और राखी सावंत का ज्ञान मैं क्यों सुनूंगी।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि कहा कि कई लोग आए दिन उन्हें लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं और ज्ञा-न देने की कोशिश करते हैं। मैं इन लोगों की बात क्यों सुनूं या मानू जो खुद अपने जीवन में असफल हैं।

कंगना ने कहा कि मैं देखती हूं आए दिन कि इस तरह के लोग, चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकते हैं, चाहे सोनू सूद, जो कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए।उन्होंने आगे राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेकर भी निशाना साधा। कंगना ने कहा कि राखी सावंत उनके चरित्र पर भद्दी टिप्पणियां करती हैं। जबकि तापसी पन्नू उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड का अपमान करती रहती हैं। कंगना ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, “ये लोगों के लिए मेरा सिर्फ एक मैसेज है कि अगर आप लोग मेरी तरह एक प्रतिशत भी लाइफ में सक्सेस नहीं कमा पाए हो, तो मैं आपका कोई भी ज्ञान नहीं सुनूंगी। कंगना ने कहा कि वह उन लोगों की बातों को महत्व नहीं देतीं, जिन्होंने उनकी तरह सफलता हासिल नहीं की है।

बाबा रामदेव पर भी साधा निशाना

कंगना ने योग गुरु बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं। हालांकि, उपलब्ध बयान में यह स्पष्ट नहीं है कि कंगना ने बाबा रामदेव के किस बयान या टिप्पणी के संदर्भ में यह बात कही।

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर दिए विवादित बयान के बाद से विवादों में

बता दें कि पिछले दिनों पेपर लीक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दिए विवादित बयान को लेकर कंगना रनौत लगातार विवादों में है। दरअसल पेपर लीक को लेकर जंतर-प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले लोगों को मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ (Gutter Generation) कहा था। कंगना रनौत ने जेन-ज़ी को ‘गटर लेवल के लोग’ बताया था। उनके शब्द चयन को लेकर उनके विरोधी निशाना साध रहे हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m