Kangana Ranaut: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक्शन और बायोपिक फिल्मों में नजर आने के बाद अब कंगना हॉरर जॉनर में हाथ आजमाने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, वह डायरेक्टर रवि बाबू के साथ एक तेलुगु हॉरर फिल्म में काम कर सकती हैं। इस फिल्म के जरिए कंगना करीब 17 साल बाद टॉलीवुड में वापसी करेंगी।
रवि बाबू के साथ काम करने की चर्चा
कंगना रनौत की इस नई फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह निर्देशक रवि बाबू के साथ तेलुगु हॉरर फिल्म करने वाली हैं। हॉरर फिल्मों को मिल रहे दर्शकों के रिस्पॉन्स के बीच कंगना का इस जॉनर में आना दिलचस्प माना जा रहा है।

2009 में तेलुगु फिल्म में आई थीं नजर
कंगना इससे पहले साल 2009 में आई तेलुगु फिल्म ‘एक निरंजन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने समीरा का किरदार निभाया था। यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी। इसके बाद कंगना ने किसी दूसरी तेलुगु फिल्म में काम नहीं किया। ऐसे में अगर उनका नया प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो यह लंबे समय बाद उनकी टॉलीवुड में वापसी होगी।
‘इमरजेंसी’ से ‘चंद्रमुखी 2’ तक, कई अलग-अलग किरदार निभाए
कंगना रनौत अपने करियर में कई तरह के किरदार निभा चुकी हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल किया था। इसके अलावा वह ‘तेजस’ और तमिल फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ में भी नजर आईं। कंगना रनौत के आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘क्वीन 2’ और ‘सर्किल’ का नाम भी सामने आ रहा है। अब हॉरर फिल्म से जुड़ी खबर ने उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
Rajinikanth की ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री, 5 साल बाद फिर साथ नजर आएगी सुपरहिट जोड़ी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

