CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को कहा कि केंद्र के आश्वासन के बावजूद देशभर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने की खबर है. सौरव दास ने कहा कि दर्ज मामलों में छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए CJP सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है. इस मौके पर उनके साथ कपिल सिब्बल भी मौजूद थे. वहीं सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने प्रदर्शनकारियों के कानूनी बचाव के लिए ₹1 करोड़ का फंड देने का वादा किया है.
कपिल सिब्बल ने सलाह दी कि आंदोलन को देश भर में वकीलों का एक नेटवर्क बनाकर एक मजबूत राष्ट्रीय कानूनी सहायता ढांचा तैयार करना चाहिए.
जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर कथित समझौते पर सीजेपी ने सरकार से मंगलवार तक लिखित दस्तावेज सार्वजनिक करने और सभी प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग की है. CJP ने कहा कि सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर सरकार मंगलवार तक सभी को रिहाई कर कन्फर्म नहीं करती है तो संगठन दोबारा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा.
CJP नेतृत्व ने सीनियर एडवोकेट डॉ. कपिल सिब्बल से मुलाकात की और प्रदर्शन से पैदा हुई तत्काल चुनौतियों और भविष्य में होने वाली कानूनी लड़ाइयों, दोनों ही मामलों में उनसे कानूनी सलाह मांगी.
सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बनाए गए फंड में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है और देशभर के वकीलों व अन्य लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की.
मीडिया से बात करते हुए, डॉ. कपिल सिब्बल ने युवा आंदोलन के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया और कहा कि CJP को आने वाली किसी भी कानूनी बाधा को दूर करने में मदद करके उन्हें खुशी होगी.
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि हम एक ऐसा ढांचा तैयार करेंगे जिसके जरिए यह पता लगाया जा सके कि कौन-सा छात्र या प्रदर्शनकारी प्रभावित हुआ और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई.
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने युवा प्रदर्शनकारियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए डॉ. सिब्बल के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और उदार योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने आगे घोषणा की कि पार्टी जल्द ही एक समर्पित वेबसाइट लॉन्च करेगी, जिस पर भारत के हर जिले के वकील खुद को रजिस्टर कर सकेंगे कानूनी हेल्प करने के लिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


