कपूरथला: कपूरथला जिले में बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें सैर से लौट रही 3 महिलाओं को टेंपो ने टक्कर मार दी. टेंपो भुलत्थ से बेगोवाल की तरफ जा रही थी, अचानक महिलाओं के साथ टक्कर होने से इस हादसे में एक महिला की मौत वही दो गंभीर रूप से घायल हुई हैं.
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिलाओं का इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतक महिला की पहचान सत्या कौर पत्नी काला सिंह निवासी भदास के रूप में हुई है, वहीं घायलों की पहचान सतनाम कौर व बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, गांव भदास में आज सुबह कुछ महिलाएं सैर के लिए भुलत्थ की तरफ गई थी, इस दौरान जब वह वापस लौट रही थी तो एक टैंपों ने टक्कर मार दी है. बताया जा रहा है कि, डीसीएम टेंपो (नंबर HR-68-B-5468) भुलत्थ से बेगोवाल की तरफ जा रहा था, इस दौरान उसने 3 महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस हादसे का बाद टैंपों चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना बेगोवाल की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर डीसीएम टैंपों को अपनी कब्जे में ले लिया है फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है. वहीं चालक की खोज की जा रही है.
- पत्नी की सैलरी और मेडिकल जानकारी के लिए बार-बार RTI लगाई, राजस्थान हाईकोर्ट ने इसे माना मानसिक क्रूरता
- 26 साल का छत्तीसगढ़, फिर भी ‘जुगाड़ के पुल’ के भरोसे 2 दर्जन गांव!
- धार में दर्दनाक सड़क हादसा: गिट्टी खदान के पास कार पलटने से 3 की मौत, 2 घायल
- कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता गोल्ड
- हनीट्रैप का जाल बिछाकर 20 लाख की उगाही, झूठे केस की धमकी देने वाला दबोचा गया

