Karauli News: जस्थान के करौली जिले में विकास के नाम पर हो रहे खेल का अब सरेआम पर्दाफाश हो गया है। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में मंगलवार को उस वक्त जोरदार हंगामा हो गया, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मिलकर भ्रष्ट अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

विधायकों के तेवर इतने तीखे थे कि जिला परिषद के हॉल में घंटों तक केवल पानी दो-पानी चाहिए और चोरों को जेल भेजो के नारे गूंजते रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधायकों ने दो-टूक कह दिया है कि अगर करौली की जनता के हक का पैसा खाया गया है, तो उसकी गूंज अब जयपुर के विधानसभा सदन और मुख्यमंत्री कार्यालय तक जाएगी।
बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा?
बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा डांग विकास योजना में हुई करोड़ों की हेराफेरी का रहा। राज्य स्तरीय जांच में यह साबित हो चुका है कि साल 2005 से 2023 के बीच अधिकारियों ने मिलकर जनता के 3.42 करोड़ रुपये डकार लिए। विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और सपोटरा विधायक हंसराज मीना ने अधिकारियों को घेरते हुए पूछा कि जब जांच में पूर्व सीईओ और परियोजना अधिकारी दोषी मिले, तो उनसे अब तक वसूली क्यों नहीं हुई? विधायकों का आरोप है कि प्रशासन ने छोटी मछलियों पर कार्रवाई का दिखावा किया और बड़े भ्रष्ट चेहरों को बहाल कर दिया गया है।
सिंचाई विभाग और भू-माफियाओं का नेक्सस
बैठक में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने एक और विस्फोटक खुलासा किया। उन्होंने सिंचाई विभाग पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करौली की बेशकीमती सरकारी जमीन भू-माफियाओं के हवाले कर दी गई है। सरकारी जमीनों पर रातों-रात अवैध प्लॉटिंग हो रही है और अधिकारी अपनी जेबें गरम कर आंखें मूंद कर बैठे हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हुई, तो वे खुद जनता के साथ सड़क पर उतरकर अधिकारियों का घेराव करेंगे।
चंबल प्रोजेक्ट की खुली पोल, जनता प्यासी
करौली जिले में चंबल परियोजना का दम निकलता नजर आ रहा है। पानी दो-पानी चाहिएके नारे के साथ विधायकों ने चंबल प्रोजेक्ट की विफलता पर कड़े सवाल उठाए। विधायकों ने कहा कि जब नादौती के मोहनपुर जैसे अहम इलाकों में ही पानी नहीं पहुंच पा रहा है, तो बाकी जिले की उम्मीदें कैसे पूरी होंगी? करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं और गर्मियों की आहट के साथ ही करौली की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है।
पढ़ें ये खबरें
- वर्दी में लापरवाही की हदें पार! नशे में धुत मिले ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी राइफल, वीडियो हुआ वायरल
- टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ी खबर : तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दिल्ली आ रही ट्रेन में थे सवार
- यूपी में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM योगी ने 9 कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद
- राखीगढ़ी महोत्सव आज से शुरू, 7 दिन तक दिखेगी 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की झलक
- जमीन से निकला मौत का सामान : नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज
