Kareena-Saif 14th Wedding Anniversary: मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट सेल‍िब्रेटेड कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपनी शादी के 14 साल पूरे कर लिए हैं। 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपनी सालगिरह खास अंदाज में मनाई। इस मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर सैफ के साथ बिताए पलों की कुछ थ्रोबैक फोटो शेयर कीं।

ग्रीस की पुरानी यादों को किया ताजा

करीना कपूर ने अपनी पोस्ट में ग्रीस में बिताए पल की एक पुरानी फोटो भी शेयर की। जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ करीना ने उस पल को याद करते हुए लिखा कि ग्रीस में एक कटोरी सूप के साथ बिताया गया वह समय उनकी जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ। उन्होंने अपने पति को दुनिया का सबसे हैंडसम शख्स बताते हुए सालगिरह की बधाई दी।

सैफ के कमेंट ने खींचा ध्यान

करीना की पोस्ट पर सैफ अली खान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मैं सोचता हूं कि इन सबके बारे में चांद क्या सोचता होगा… सालगिरह मुबारक हो, माई लव।” सैफ के इस कमेंट को कपल के प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।

पोस्ट पर परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं। सैफ की बहन सबा पटौदी और सोहा अली खान ने कपल को सालगिरह की बधाई दी। मलाइका अरोड़ा और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी कमेंट कर शुभकामनाएं दीं।

2012 में हुई थी करीना-सैफ की शादी

करीना और सैफ की नजदीकियां फिल्म ‘टशन’ के दौरान बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली। उनकी शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में गिना जाता है और वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं।

कपल के दो बेटे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान, जिन्हें प्यार से जेह भी कहा जाता है। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़े पल साझा करती रहती हैं।

सैफ के इंस्टाग्राम अकाउंट की भी चर्चा

सैफ अली खान के इंस्टाग्राम अकाउंट से करीना की पोस्ट पर आया कमेंट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। साझा जानकारी के मुताबिक, अभिनेता के अकाउंट पर करीब ढाई लाख फॉलोअर्स हैं और वह सीमित लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और सोहा अली खान शामिल हैं।

Jailer 2 Box office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m