करनाल | सिटी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद हडकंप मच गया, परिवार को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, जाँच और शिकायत के अधर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है|
मामला करीब चार से पांच माह पुराना बताया जा रहा है, बच्ची की माँ ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना के समय वह काम पर गई हुई थी और बच्ची घर पर अकेली थी, इसी दौरान परिवार के एक परिचित जिसका पहले से घर में आना जाना था ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की|
पीडिता की माँ ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अपने तीन बच्चो के साथ मायके में रहती है, आरोपी उसके दिवंगत भाई का दोस्त था और उसका अक्सर घर पर आना जाना लगा रहता था, आरोप है कि आरोपी ने घटना के बाद बच्ची को धमकाया और किसी से कुछ भी ना बताने के लिए डराया, बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी|
समय बीतने के साथ जब बच्ची के शरीर में बदलाब आना शुरू हुआ और उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई तब परिवार को पुरे मामले का पता चला, इसके बाद सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई| शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, पुलिस केस दर्ज कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
- अब मुर्दे भरेंगे बिल? डायलिसिस यूनिट में बिलिंग का खेल! मृत मरीजों के नाम पर पैसे चढ़ाने का आरोप
- ‘फाड़ देंगे, बर्बाद कर देंगे’, भागलपुर में SI पर महिला से दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप, VIDEO वायरल
- विधायक आरिफ मसूद का विवादित बयान: मंच से टीआई को दी चुनौती, बोले- ‘कोर्ट में देना पड़ेगा जवाब’
- ACP विवेक भगत यौन उत्पीड़न मामला, पत्रकारों की याचिका पर दिल्ली HC ने राहत देने से किया इनकार
- IPL 2027 Mini Auction से पहले टीमों में होगा बड़ा उलटफेर? हार्दिक-सूर्या समेत इन स्टार खिलाड़ियों पर लटकी रिलीज की तलवार

