करनाल। फसल खरीद सीजन के मद्देनजर करनाल के उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को करनाल अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था और किसानों के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में फसल खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने मंडी में पहुंची फसल की एक ढेरी का भी निरीक्षण किया और किसान से मुलाकात कर फसल खरीद को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और शौचालय व्यवस्था का भी जायजा लिया।
उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि अनाज मंडी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। फसल खरीद को लेकर मंडी में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और आगे भी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फसल में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लेकर आएं, ताकि उसकी खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।
उपायुक्त ने कहा कि किसानों की फसल की खरीद MSP 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के निर्धारित रेट के अनुसार की जाएगी। वहीं, गेट पास को लेकर भी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गेट पास से संबंधित सिस्टम को अपग्रेड किया जा चुका है।

आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि करनाल में फसल खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है। मंडी में किसानों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं और खरीद प्रक्रिया के दौरान लगातार निरीक्षण जारी रहेगा।
- ‘भारत पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता’, INDIA गठबंधन की रैली से पहले नित्यानंद राय का तीखा हमला
- मूनाकोट में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, डीडीहाट के अस्पताल का भी होगा उच्चीकरण
- इंडिया एंट्री से पहले चीनी कंपनी की ग्लोबल फजीहत ! रिकॉल करने पड़े 8878 कार ; चेयरमैन को मांगनी पड़ी माफी
- पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या
- पटना में ‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़के खरगे, मंच से बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’

