हरियाणा के करनाल में जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को करीब 6 से 7 घंटे तक बिजली गुल रहने का मामला सामने आया है। इस स्थिति के बाद करनाल की सीएमओ डॉ. सरिता विश्नोई ने मीडिया के सामने आकर पूरे घटनाक्रम पर सफाई दी है।

सुमन चौहान, करनाल। हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ के जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को करीब 6 से 7 घंटे तक बिजली गुल रही। इसके कारण प्रसूति विभाग में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शहर में हुए बिजली विभाग के ब्रेकडाउन और उसके बाद जनरेटर पर बढ़े अतिरिक्त लोड के कारण यह स्थिति बनी।

समय रहते मरीज दूसरे अस्पताल रेफर

मामले ने तूल पकड़ा तो करनाल की सीएमओ डॉ. सरिता विश्नोई मीडिया के सामने आईं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए दावा किया कि किसी भी मरीज के इलाज में कोई बाधा नहीं आने दी गई और गंभीर मरीजों को समय रहते दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।