करनाल में सोमवार देर रात एक होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुलविंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को फोन कर होटल में बुलाया गया था और वहां उसके साथ मारपीट की गई।

परिजनों ने युवक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी के कहने पर चार युवकों ने कुलविंद्र के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है।
मंगलवार सुबह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया।

मामला करनाल के एक होटल का है, जहां सोमवार देर रात कुलविंद्र नाम के युवक का शव मिला।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब साढ़े 10 बजे होटल में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

परिजनों का आरोप है कि कुलविंद्र को फोन करके होटल बुलाया गया था। होटल में उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान थे और नाक से खून भी बह रहा था।
मृतक के परिवार ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि पत्नी के कहने पर चार युवकों ने युवक के साथ मारपीट की। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया।

सिटी थाना के सब इंस्पेक्टर सलिंद्र कुमार के मुताबिक, रात करीब साढ़े 10 बजे होटल में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से कुछ आरोप लगाए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।