सुमन चौहान, करनाल। धान खरीद सीजन को लेकर करनाल जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस संबंध में बैठक हो चुकी है और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसान जब अपनी फसल लेकर अनाज मंडी पहुंचेगा तो उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मंडियों में पानी और कैंटीन की व्यवस्था

उपायुक्त ने कहा कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अनाज मंडियों में किसानों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पानी और कैंटीन की सुविधा भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा।

ट्रैफिक व्यवस्था पर भी नजर

उपायुक्त ने बताया कि मंडियों में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त गेट खोलने को लेकर भी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की गलत गतिविधि न हो। प्रशासन की ओर से इस पर पैनी नजर रखने की बात कही गई है।

गलत तरीके से गेट पास जारी करने पर भी निगरानी

उपायुक्त ने कहा कि गलत तरीके से गेट पास न काटे जाएं, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। खरीद प्रक्रिया सरकार के निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि किसान अपनी फसल लेकर मंडी आए और उसे खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

सूखा धान मंडी लाने की अपील

उपायुक्त ने किसानों से अपना सूखा हुआ धान अनाज मंडी में लाने की अपील की। उन्होंने धान में नमी को लेकर कहा कि फिलहाल 17 मॉइस्चर की बात है। आगे सरकार की ओर से जो निर्देश आएंगे, उनकी जानकारी भी दी जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m