करनाल। शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर रेणु बाला गुप्ता ने की। बैठक का आयोजन शक्ति केंद्र प्रभारी पायल अरोड़ा के निवास स्थान पर किया गया।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ स्तर पर गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से तय होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार लोगों के संपर्क में रहने और संगठन की गतिविधियों को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग और समर्पण से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए।
महापौर ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियां केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका असर बूथ स्तर तक दिखाई देना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा की भावना के साथ लोगों के बीच पहुंचने, उनकी समस्याओं को समझने और उनकी अपेक्षाओं से जुड़ने पर भी जोर दिया।
कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा
बैठक में बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख पुनीत खन्ना, निरुपमा सदर, सह-शक्ति केंद्र प्रमुख सुमित ललित, मंडल उपाध्यक्ष आकाशदीप और बीएलए विजय कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Maruti Fronx Facelift : मारुति सुजुकी ला रही है अपनी लोकप्रिय SUV का नया अवतार, ADAS और नए सेफ्टी फीचर्स से होगी लैस
- हरियाणा से लापता 12वीं की छात्रा महाराष्ट्र से बरामद, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पुणे ले गया युवक
- बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसंपर्क बढ़ाने का संदेश
- करनाल में धान खरीद को लेकर प्रशासन सख्त, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ही चलेगी कंबाइन
- लापरवाही पड़ी भारी : विसर्जन के दौरान डूबने से नाबालिग की मौत… 8 साल की बच्ची नाला में बही… तेज बहाव में फंसी कार


