Karnataka CM Siddaramaiah Resignation Accepted: कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। गुरुवार देर रात बेंगलुरु लौटने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया। सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही वर्तमान डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। आज शाम विधायकों की होने वाली बैठक में शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद डीके शिवकुमार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
बता दें कि पिछले 6 महीने से सीएम कुर्सी को लेकर चल रहा कर्नाटक के नाटक का गुरुवार (28 मई) को अंत हो गया। सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफे का ऐलान किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे लोकभवन जाकर ज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु लौटने के बाद सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा था कि हाई कमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।
सिद्धारमैया ने आगे कहा था कि राज्यपाल अभी बेंगलुरू में नहीं हैं। आज देर रात आएंगे, ऐसा मुझे उनके कार्यालय ने बताया है.।इसलिए इस्तीफे को उनके दफ्तर में उनके सचिव को देकर आया हूं। मैंने पहले से ही कहा था, कई बार ये बात कही है कि पार्टी हाईकमान जब भी मुझे निर्देश देगा, तब मैं इस्तीफा दे दूंगा। उसी तरह से परसों हाईकमान की ओर से इस्तीफा देने के निर्देश दिए गए थे। उसी दिन मैंने कहा था परसों में इस्तीफा दे दूंगा और आज मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है।

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को गले लगाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया था
बता दें कि ब्रेकफास्ट मीटिंग में सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उन्हें गले लगाया था। साथ ही पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। ब्रेकफास्ट मीटिंग से इस गौरवपल क्षण की फोटो भी सामने आई है। इसी के साथ ही डीके शिवकुमार के कर्नाटक के नए सीएम बनने का रास्ता भी साफ हो गया था। साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने पर भी मुहर लग गई थी।
2.5-2.5 साल की डील
बता दें कि कर्नाटक में कुर्सी को लेकर नाटक पिछले एक साल से चल रहा है। डीके समर्थकों का दावा है कि 2023 में केंद्रीय नेतृत्व ने ढाई-ढाई साल की सत्ता का फॉर्मूला दिया था। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खत्म हुए 3 साल हो गए हैं। डीके शिवकुमार सीएम कुर्सी के लिए अपनी दावेदारी कई बार कर चुके हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर 2025 को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। कुछ विधायक जो डिप्टी CM डीके शिवकुमार के समर्थक माने जाते हैं, वे दिल्ली जाकर खड़गे से मिले थे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

