Karnataka Farmers Protest: दिल्ली में छात्र आंदोलन और मध्य प्रदेश में किसान प्रदर्शन के बाद अब आंदोलन की आग कर्नाटक पहुंच गई है। कर्नाटक में किसान आंदोलन पहुंच गया है। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में कावेरी जल विवाद (Cauvery River Water Dispute) को लेकर किसान सड़कों पर उतर गए हैं। गुरुवार से ही मांड्या और मैसूरु जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम कर रहे हैं। कर्नाटक के किसानों का यह गुस्सा तब और बढ़ गया जब कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने कर्नाटक की उस अपील को ठुकरा दिया, जिसमें पानी छोड़ने का समय आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजेंद्र ने शुक्रवार यानि आज मांड्या में बड़े प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

बता दें कि कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कर्नाटक की अपील खारिज कर 15 दिनों तक रोजाना 3,500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को देने का आदेश बरकरार रखा है। इसके बाद मांड्या और मैसूरु में किसानों का गुस्सा भड़क उठा है।

कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) के तमिलनाडु को पानी छोड़ने के निर्देश के विरोध में कर्नाटक के रामनगर में कर्नाटक रक्षणा वेदिके (प्रवीण शेट्टी गुट) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शिवमोग्गा में मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजेंद्र ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार कावेरी बेसिन के किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम रही है। सरकार कर्नाटक के किसानों के साथ मजबूती से खड़े होने की बजाय तमिलनाडु का पक्ष लेती दिख रही है।

विजेंद्र ने कहा कि जलाशयों में पहले से ही पानी की कमी है और ऐसे में बिना कर्नाटक की जरूरतों का ध्यान रखे पानी छोड़ना किसानों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने राज्य सरकार से कावेरी जल नियमन समिति के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m