कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विषैले धतूरा फल और बीजों की कथित ऑनलाइन बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. आदेश में सभी ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापन हटाने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने सेहत के लिए गंभीर खतरों का हवाला देते हुए यह कड़ा एक्शन लिया है.
कर्नाटक में धतूरा फल और बीज की ऑनलाइन बिक्री को लेकर Amazon, Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए गए.
कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार Amazon , Swiggy Instamart और BigBasket प्लेटफॉर्म्स पर जहरीले धतूरे के फल और बीज खाने की चीजों के तौर पर बेचे जा रहे थे. जिसके तहत कर्नाटक फूड डिपार्टमेंट ने इन सभी का फ़ूड लाइसेंस को अगले आदेश तक सस्पेंड करने का आदेश दिया है.
विभाग ने इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के उत्पादों की ऑनलाइन लिस्टिंग और बिक्री की जांच के तहत पाया कि धतूरे के फल और बीज FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ खाद्य उत्पाद के तौर पर बिक्री के लिए प्रदर्शित किए जा रहे थे.

यह कार्रवाई स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए भेजे गए धतूरे के फल के एक पैकेट के बारे में एक ग्राहक की शिकायत के बाद शुरू की गई थी. कर्नाटक फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, जहरीले आइटम पर गुमराह करने वाले फूड रजिस्ट्रेशन और लाइसेंसिंग नंबर थे.
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरा के फल और बीज उपलब्ध थे. इन्हें खाने और इंसानों के इस्तेमाल के लिए बेचा जा रहा था. यह निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा.
जानकारी के अनुसार, Amazon की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया. Swiggy Instamart ने दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा. वहीं BigBasket ने बताया कि भविष्य में लेबल पर स्पष्ट रूप से मानव उपभोग के लिए नहीं लिखा जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


