Bus Conductor thrown off Karnataka Transport Minister: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अलग ही नजारा देखने को मिला। छुट्टे नहीं होने पर कंडक्टर ने कर्नाटक के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को बस से उतार दिया। वहीं मंत्री जी बस कंडक्टर का मुंह ताकते हुए। कर्नाटक के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बायराथी सुरेश (Karnataka Transport Minister Byrathi Suresh) को बस से उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हो रहा है।
दरअसल कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने शनिवार रात फिल्म नायक स्टाइल में बेंगलुरु में सार्वजनिक परिवहन का निरीक्षण किया। मंत्री बायराथी सुरेश ने हेब्बल से नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली बीएमटीसी बस में सफर किया। वे बस में चढ़े और दो टिकट मांगे। उन्होंने बस के कंडक्टर को 100 रुपये का नोट दिया, जिसपर उसने छुट्टा मांगा। जब मंत्री ने कहा कि उनके पास छुट्टा नहीं है, तो कंडक्टर उनसे कहा कि छुट्टा नहीं दे सकते तो उतर जाओ।
मंत्री के मास्क पहने होने के कारण बस चालक और कंडक्टर उन्हें पहचान नहीं पाया। इसके बाद मंत्री बायराथी सुरेश बिना कोई जबाव दिए बस से उतर गए। बाद में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया। मास्क पहने हुए मंत्री ने शाम 7:10 बजे से रात 9:10 बजे के बीच जयमहल, टीवी टावर, आरटी नगर, सीबीआई रोड, हेब्बल, मान्यता टेक पार्क, नागवारा, हेन्नूर, हेन्नूर बंदे, बायराथी बंदे और गेद्दलाहल्ली को कवर करने वाले मार्गों पर यात्रा की।
मंत्री बायराथी सुरेश ने इसके अलावा उन्होंने नागशेट्टीहल्ली से ऑटो रिक्शा में भी यात्रा की। ऑटो रिक्शा की सवारी के दौरान भी उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा, क्योंकि किराया मीटर पर 30 रुपये दिख रहे थे, लेकिन ड्राइवर ने 36 रुपये मांगे। जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा तो उसने कहा कि मीटर को ठीक किया जाएगा। आखिर में मंत्री 40 रुपए देकर रिक्शे से उतर गए।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

