मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में करवा चौथ पर्व (Karwa Chauth 2026) पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी सशक्त हों. करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं.

