देहरादून. उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ शामिल हैं. वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

प्रदेश के बाकी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है.

इसे भी पढ़ें- UP Weather: अर्नब तूफान का खतरा! पूर्वांचल-अवध में 3 दिन बारिश, बिजली और तेज आंधी का अलर्ट

29 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार

29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं.

30 अक्टूबर को चार जिलों में ज्यादा असर

30 अक्टूबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में कई जगह तेज बारिश हो सकती है. अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, चमोली और पौड़ी में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश का अनुमान है. इस दौरान 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

31 अक्टूबर को पहाड़ों में बदला रहेगा मौसम

31 अक्टूबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. हालांकि, राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. केदारनाथ में रविवार को हुई बर्फबारी के बाद जमी बर्फ अब तक नहीं पिघली है. ऐसे में ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- UP में दीवाली से पहले तोहफा, श्रमिकों की बढ़ी न्यूनतम मजदूरी; अब हर महीने मिलेंगे 238 तक ज्यादा

1 और 2 नवंबर को भी बारिश-बर्फबारी के आसार

1 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है. 2 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है. दोनों दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.