पाकिस्तान का एकबार फिर नापाक इरादा का भंडाफोड़ हुआ है, पर इसबार कोई हाई लेवल अथॉरिटी के माध्यम से नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के एक साधारण लड़के के माध्यम से. ISI द्वारा जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे कथित हनी ट्रैप और जासूसी नेटवर्क का एक नया मामला सामने आया है। एक पाकिस्तानी महिला का खुद को कश्मीरी बताकर डोडा जिले के एक लड़के को सोशल मीडिया के जरिए फंसाने की कोशिश की.

फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी महिला ने लड़के के माध्यम से संवेदनशील जानकारी मांगनी चाही, पर इसमे वह असफल रही.

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कथित हनी ट्रैप और जासूसी नेटवर्क का मामला पता चला है. एक महिला ने खुद को कश्मीरी बताकर एक युवक को सोशल मीडिया के जरिए फंसाने की कोशिश की. उस कथित महिला द्वारा हमारे सुरक्षा बलों की तैनाती और सीमा क्षेत्र की फोटो भेजने के बदले पैसे देने की पेशकश की लड़के को की गई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दिसंबर 2025 में अपने इलाके में हुई बर्फबारी का एक वीडियो करीब 35 साल का युवक द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया था. उसके बाद उस वीडियो पर एक प्यारा सा कमेंट उस कथित महिला के पास से आया. दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत शुरू होते-होते व्हाट्सएप पर बात होने लगी. अचानक एक दिन बातचीत क्रम में महिला के नंबर के आगे +92 कोड दिखाई दिया.

युवक को तुरंत ही संदेह हो गया कि यह तो पाकिस्तान का कोड है. युवक द्वारा जब इस मामले में महिला से सवाल किया गया तो उसने उसे पैसे का लालच देना शुरू कर दिया. जम्मू-कश्मीर का यह नौजवान ‘सुरक्षा बलों की तैनाती की तस्वीरें भेजने’ के बदले पैसे के ऑफर के झांसे में नहीं आया. पुलिस की जांच में सामने आया कि उसके बैंक अकाउंट में 2000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m