अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम देवरी बिछिया में आगामी 21 अगस्त से आयोजित होने वाले अंतर्राज्यीय डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट पर अतिक्रमण का साया मंडरा रहा है। खेल मैदान पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से नाराज ग्रामीण खिलाड़ियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे छात्रसंघ चुनाव! सितंबर में प्रस्तावित इलेक्शन पर पहला बड़ा संकेत
दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आनी हैं टीमें
ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने बताया कि देवरी बिछिया के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से नामचीन टीमें हिस्सा लेने आती है। इस बार खेल मैदान में स्थानीय 4-5 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे मैदान का दायरा छोटा हो गया है और टूर्नामेंट के आयोजन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खिलाड़ियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, जांच के आदेश
आयोजन में आ रही बाधा से आक्रोशित खिलाड़ियों ने ढीमरखेड़ा तहसीलदार नितिन पटेल को ज्ञापन सौंपकर मैदान को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा: छिंदवाड़ा में टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी थे सवार
तहसीलदार नितिन पटेल ने बताया कि खिलाड़ियों और ग्रामीणों का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित राजस्व निरीक्षक और पटवारी को मौके पर पहुंचकर जांच कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


