राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ के चुनाव होंगे! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा संकेत दिया हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर में छात्रसंघ चुनाव होना है। चुनाव की प्रणाली तय होना शेष है। सरकार इस संबंध में जल्द छात्र संगठनों से चर्चा करेगी। छात्र संगठनों से चर्चा कर चुनाव की प्रणाणी पर फैसला लिया जाएगा।
झारखंड में छात्र आंदोलन पर कही ये बात
दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में स्टूडेंट्स ने मर्यादित और शालीनता से विरोध किया, लेकिन उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवस्था किया गया। बेटियों से अनैतिक व्यवहार किया गया। छात्रों के हित में बात करने वाले राहुल गांधी रांची में कहां हैं ? राहुल को झारखंड के स्टूडेंट्स का साथ देना चाहिए। छात्र हित की उनकी राजनीति झूठी है। राहुल गांधी झूठ आधारित राजनीति करते हैं। नीट मामले में उन्होंने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, सदन में गृहमंत्री उनके हर सवाल का जवाब देना चाहते हैं, लेकिन राहुल गांधी भाग रहे हैं।
राहुल गांधी को दी ये चुनौती
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को चुनोती है, अमित शाह हर सवाल का जवाब देंगे, सदन में सामना कीजिए। सदन की कार्यवाही बाधित न करें, गृहमंत्री जवाब के लिए तैयार हैं। जंतर-मंतर के मुद्दे को मोदी जी ने स्वीकारा और धर्मेंद्र प्रधान जी ने इस्तीफा दिया। झारखंड मामले में वहां की सरकार को फैसला लेना चाहिए। विपक्ष स्प्ष्ट करे छात्रों के मामले में दो तरह की राजनीति क्यों कर रहा है ? रांची के छात्र राहुल गांधी, केजरीवाल को प्रिय क्यों नहीं है ?
9 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव!
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में सितंबर में छात्रसंघ चुनाव होना है, चुनाव की प्रणाली तय होना शेष है। सरकार इस संबंध में जल्द छात्र संगठनों से चर्चा करेगी। छात्र संगठनों से चर्चा कर चुनाव की प्रणाणी पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश में आखिरी बार चुनाव 2017 में हुए थे। हाईकोर्ट ने सितंबर में चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रमुख छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई ने चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


