अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से सरकारी तंत्र और खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों में जुलाई महीने का राशन अब तक गरीबों तक नहीं पहुंच सका है। अगस्त का आधा महीना बीत जाने के बाद भी राशन न मिलने से गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी और भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें: खंडवा में कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध: युवक को डॉग की वेशभूषा पहनाकर पहुंचे निगम नेता प्रतिपक्ष, कुत्तों की नसबंदी पर उठे सवाल

बारिश के मौसम में खाद्यान्न का संकट, कलेक्टर के निर्देशों की उड़ी धज्जियां

कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बावजूद विभाग और सेल्समैन की लापरवाही गरीबों पर भारी पड़ रही है। बरेली, रामपुर, देवरी, बिछिया और घुघरी ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण राशन न मिलने से बेहद परेशान हैं। वहीं सेल्समैनों का कहना है कि ऊपर से ही खाद्यान्न का आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है, जिस कारण वितरण रुका हुआ है।

अधिकारियों का आश्वासन

जिला खाद्य अधिकारी रविकांत ठाकुर ने बताया कि राशन उपलब्ध कराने के लिए भोपाल डिमांड भेजी गई है और वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जल्द वितरण शुरू हो सके।

ये भी पढ़ें: मंदसौर में दो भाइयों का खूनी तांडव! घर में घुसकर युवक और उसके माता-पिता पर तलवार से हमला

विधायक ने लिया संज्ञान

बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द खाद्यान्न वितरण का आश्वासन दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m