बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलेवना में सोमवार देर रात खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पुराने विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने एक युवक पर उसके घर जाकर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक के माता-पिता पर भी आरोपियों ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: मंडला में साइड न देने को लेकर विवाद, कार चालक की जमकर पिटाई, VIDEO वायरल

घर में घुसकर किया हमला, बीच-बचाव में माता-पिता भी हुए लहूलुहान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हमले में पूरा परिवार घायल हुआ है। हमले में युवक लक्ष्मण सिंह, उसकी मां मुन्नाबाई और पिता सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों सगे भाई पुराने विवाद की रंजिश में युवक लक्ष्मण सिंह के घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। चीख-पुकार सुनकर जब माता-पिता बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी तलवार से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: सिविल जज बेटी पर पिता के गंभीर आरोपः दीवार तोड़कर घर से बाहर निकले, वीडियो सबूत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे

घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की स्थिति सामान्य है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m