अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
देवरी-पटोहा तालाब के जंगल में एक किसान के खेत के पास करीब 3 से 4 वर्ष उम्र के नर तेंदुए का शव मिला था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
READ MORE: सिंगरौली में बालिका छात्रावास की खुली पोल…. कमिश्नर के औचक निरीक्षण में छात्राओं ने बयां किया दर्द, जांच के आदेश
आशंका जताई गई कि जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए खेत के आसपास तार का फंदा बिछाया गया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने जिला वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की डीएफओ गर्वित गंगवार ने बताया कि तेंदुए की मौत मामले में डॉग्स स्क्वाड की टीम को बुलवाया गया था और पूछताछ के बाद टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार
READ MORE: इंदौर में दिनदहाड़े ठगी: एटीएम का पता पूछने के बहाने रोका, सम्मोहित कर उड़ा ले गए सोने के गहने
दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, इस शिकार की घटना में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच वन विभाग द्वारा अभी जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



