चंडीगढ़. पंजाब की भगवंत मान सरकार पंजाब के स्कूलों पर लगातार ध्यान दे रही है. स्कूल को स्टार बनाने के लिए जहां एक ओर शिक्षा के आधार को मजबूत किया जा रहा है, वहीं शिक्षकों को हाईटेक तरीके से पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. इन सभी के बीच लगातार बीजेपी पंजाब के स्कूलों को लेकर टिप्पणी करती नजर आ रही है, जिसे अब आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने एक साजिश कहा है. मान सरकार के शिक्षा सुधार मिशन में कई सरकारी स्कूल के शिक्षक और छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर में अपनी पहचान बनाई है.
केजरीवाल ने सोशल मीडिया में जारी किए एक बयान में कहा है कि पंजाब की सरकार ने लगातार स्कूलों के स्तर को सुधारा है. लेकिन इन सबके बीच में भाजपा कुछ भी नहीं कर पा रही है. जब कॉकरोच पार्टी ने भाजपा के सरकारी स्कूलों की कलई खोलने शुरू किया, तो इन सबसे बचने के लिए भाजपा ने अब पंजाब की सरकारी स्कूलों को टारगेट किया है और 2018 के पुराने मॉडल को सोशल मीडिया में शेयर कर यह अफवाह फैलाने की कोशिश कर रही है कि पंजाब के स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है.
केजरीवाल ने अपने बयान में यह भी चैलेंज किया है कि गुजरात और पंजाब के स्कूलों की तुलना अगर की जाए तो कहीं ज्यादा अच्छे स्तर पर पंजाब के स्कूल हैं. इतना ही नहीं देश के सभी सरकारी स्कूलों में अगर आंकलन किया जाए तो पंजाब की सरकारी स्कूल सबसे बेहतर नजर आएंगे.
मान का शिक्षा सुधारे मिशन
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब के सरकारी स्कूलों का स्तर बेहतर करने के लिए नए-नए प्रयास करते नजर आए हैं. इस प्रयास में कई ऐसे प्रयोग भी किए गए हैं जो बेहद फायदेमंद साबित हुए हैं फिर चाहे वह बच्चों को खाने में पौष्टिक आहार देने की बात हो या तो फिर आधुनिक लैब और हाई टेक्नोलॉजी से उन्हें शिक्षा देने की बात हो.
इस बारे में सीएम का कहना है कि आज के बच्चे कल का भविष्य है ऐसे में बच्चों की शिक्षा सुधार के लिए हर प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि इस अभियान में सरकार के साथ, शिक्षक, छात्र, पेरेंट्स और स्कूल का हर स्टाफ अपने स्तर में मेहनत कर रहा है जो आगे भी जारी रहेगा.
- हाथी का आतंक: चाचा को कुचलकर उतारा मौत के घाट, भतीजे ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान
- पन्ना में खूंखार कुत्तों का आतंक: दो घंटे में एक दर्जन से ज्यादा घायल, बुजुर्ग का अंगूठा काटा; पोते को बचाने गई दादी का मांस नोचा
- हड़ताल के बीच बड़ी कार्रवाई: 141 पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस, दो निलंबित
- उमर अब्दुल्ला सरकार पर संकट के बादल! NC के 25 असंतुष्ट विधायकों का 14 दिन का अल्टीमेटम, समर्थन वापसी की चेतावनी
- Haryana Top News : राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मनाई हीरक जयंती, रत्नावली महोत्सव की तैयारी, भाजपा की पदयात्रा, नितिन नबीन और बड़े नेता हुए शामिल समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…

